1980 के स्वर्ण पदक विजेता रविंद्र पाल सिंह का कोरोना के कारण निधन
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य और मॉस्को ओलंपिक 1980 के स्वर्ण पदक विजेता "रविंदर पाल सिंह" का कोरोना की वजह से निधन हो गया है।
May 8, 2021, 14:13 IST
| 
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य और मॉस्को ओलंपिक 1980 के स्वर्ण पदक विजेता रविंद्र पाल सिंह ने करीब 2 सप्ताह कोरोनावायरस से जूझने के बाद आज सुबह लखनऊ में अंतिम सांस ली। वह 65 वर्ष के थे। रविंदर पाल सिंह को 24 अप्रैल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह कोरोना संक्रमण से उबर चुके थे और नेगेटिव टेस्ट आने के बाद कोरोना वार्ड से बाहर थे। शुक्रवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा।
गौरतलब है कि सीतापुर में जन्मे रविंदर पाल सिंह ने1979 से 1984 के बीच शानदार प्रदर्शन किया। दो ओलंपिक के अलावा वह 1980 और 1983 में चैंपियंस ट्रॉफी, 1982 विश्व कप और 1982 एशिया कप भी खेलें।
उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर आ गई है।