मां-बेटे का अटूट प्रेम देखने को मिला, जब राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के बीच सड़क पर जूते के फीते बांधे, जानिए पूरा किस्सा

राहुल गांधी राजनीति से ऊपर उठकर जनता से सम्पर्क साधने में जुट गए हैं। इसी क्रम को आगे ले जाते हुए भारत जोड़ो यात्रा देश के अलग अलग हिस्सों से गुज़र रही है जिसको खुद राहुल गांधी लीड कर रहे है। आपको बता दे पूरी कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा से देश के कोने कोने जाकर लोगों से संपर्क साध रही है। जिसमे उनको करीब 3500 किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर तय करना है।
लेकिन आज कुछ ऐसा देखने को मिला जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है वो है माँ बेटे का अटूट प्रेम। भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी भी नैदान पर उतर गई है। अपनी माँ के देहांत के बाद और खराब स्वास्थ्य को दरकिनार करते हुए अपने बेटे का सपोर्ट करने खुद एक माँ बीच सड़क अपने पुत्र का साथ देने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं।
इस यात्रा के दौरान मां बेटे का अटूट प्रेम देखने को मिला जब सोनिया गांधी के जूते के फीते खुल गए थे और खुद राहुल गांधी ने उनके जूते के फीते बांधे। ये फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। सोनिया गांधी ने मांड्या जिले के डाक बंगला इलाके से पदयात्रा आरंभ की। वह पहली बार 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं। सोनिया का कर्नाटक विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मांड्या में पदयात्रा करना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि यह देवगौड़ा परिवार के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह ऐतिहासिक क्षण है कि सोनिया गांधी जी इस यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पार्टी कर्नाटक में और मजबूत होगी।”