हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले

 | 
I

बुधवार की शाम को हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें राज्य के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सुबह की सुबह की मनोहर लाल खट्टर सरकार के सामने बैठक में कुल 12 प्रस्ताव पेश किए गए थे जिनमें से 11 प्रस्तावों को कैबिनेट की सहमति प्राप्त हुई।

 

इन्हें 11 प्रस्तावों में गुरुग्राम में रेजांगला चौक से सेक्टर 21 द्वारका के बीच बेहतर संपर्क प्रदान करने के लिए द्वारका मेट्रो रेल कनेक्टिविटी परियोजना की अंतिम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दी गई है। 1687 करोड़ रुपए काया प्रोजेक्ट अगले वर्ष 2023 में शुरू होगा जिसका समापन 2027 तक होगा।

 

सुबह के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बैठक के बाद कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो रेल संपर्क परियोजना के अलावा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण और जेलों में सुधार हेतु 32 प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

 

इसके अलावा खट्टर सरकार ने 41 सदस्यों की HSGPC की एडहॉक कमेटी बनाने को स्वीकृति दी। यह कमेटी सरकार की तरफ़ से राज्यपाल द्वारा जारी आर्डिनेंस के माध्यम से बनेगी। वहीं राज्य सरकार के कैबिनेट बैठक में पदमा योजना के मसौदे को मंजूरी प्रदान की गई। पूरे राज्य में ‘वन ब्लॉक वन प्रोडेक्ट’ की तर्ज पर 143 ब्लॉक में लघु उद्योग स्थापित होंगे।

 

सरकार द्वारा अब कैदियों की डाइट, कैदियों से मिलने, खेल, योगा जैसी चीजों को जोड़ने के अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी जैसे सुधार होंगे। कैदियों को उनके अपराध के आधार पर जेल में रखा जाएगा।