शिल्पा शेट्टी के घर आया एक अनोखा मेहमान

जन्मदिन के तौर पर वियान के लिए ख़ास तोहफ़ा
 | 
A unique guest came to Shilpa Shetty's house

   शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार हाल ही में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होकर फिर से एक बार मिलजुल कर रह रहे है। शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान का कल 9वा जन्मदिन मनाया गया। 

 

   जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने वियान को एक अनोखा तोहफा दिया। और इस तोहफे की वजह से शिल्पा और राज कुंद्रा के घर नया मेहमान आया है। यह मेहमान कोई और नहीं बल्कि एक पप्पी है।

 

   शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर वियान से मिलने आए, इस पप्पी का एक वीडियो शेयर किया है। वियान के लिए यह आश्चर्य की बात थी। वियान को अपनी आँखें बंद करने के लिए कहा गया और शिल्पा ने पप्पी को वियान को सौंप दिया।

 

   पप्पी को देखकर वियान बहुत खुश हुआ। शिल्पा ने इस पप्पी का नाम  'ट्रफल' रखा है। वियान ने एक और पिल्ला मांगा है। हालांकि, शिल्पा ने कहा, कि उन्होंने वियान को आश्वासन दिया है, कि उन्हें उनके 10 वें जन्मदिन पर यह उपहार मिलेगा।