आकाशवाणी संगीत समारोह कार्यक्रम भीमसेन जोशी के नाम

नई दिल्ली 6 फरवरी सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेङकर ने शनिवार को घोषणा किया है कि भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी के नाम पर आकाशवाणी संगीत समारोह का प्रसारण होगा। दूरदर्शन और आकाशवाणी ने पंडित भीमसेन जोशी के संगीत के विशाल खजाने के दरवाजे को आम लोगों के लिए खोल दिया हैं। इसके अलावा शास्त्रीय संगीत के शौकिन श्रोताओं के लिए आकाशवाणी संगीत सम्मेलन का आयोजन होता रहेगा। इसमें हर देश के प्रख्यात कलाकार भाग ले सकते हैं। इस घोषणा को सूचना मंत्रालय पूरे देश में पहुंचाने का प्रयास कर रही है। पंडित भीमसेन जोशी को 2009 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर वरिष्ठ नेता शरद पवार और सहस्रबुद्धे भी मौजुद थे। पंडित भीमसेन जी ने अपने संगीत से कन्नड और मराठी संस्कृत लाने का प्रयास किया है। भीमसेन जोशी एक चर्चित कलाकार थे। उन्होंने धारवाड की मनोहर गथमाला को प्रोत्साहित किया था। उन्होंने 19 साल में ही गायन शुरु कर दिया था।