नशे की लत कर रही युवाओं पर प्रहार

हमारे देश में आज कल नशीली पदार्थों का सेवन इसलिए हो रहा है क्योंकि इस तरह के पदार्थों को बनाया जा रहा है, जिससे आज हमारे देश के युवाओं को इसकी लत पडती जा रही है। इसके ज्यादातर शिकार युवा ही बन रहे हैं। एन. सी. आर .बी. के अनुसार हर साल नशे से मरने वालो की संख्या बढती जा रही है। इनमें 35 से 40 साल की उम्रवाले लोगो की नशा करने से अधिक जाने जा रही है। इसमें 14 साल की उम्र वाले बच्चे भी शामिल है। 272 जिलो में नशा मुक्त भारत अभियान भी चलाया जा रहा है। इस तरह के पदार्थ हमारे जीवन को तबाह कर रहे हैं। इसकी वजह से कितने लोगों के घर बर्बाद हो जाते है। कुछ लोग ट्रीटमेंट के बाद इसको छोड तो जरुर देते हैं , पर ये उसी दुनिया में वापस जाकर नशा करने लगते हैं। यह भारी चिंता का विषय है। हमारे लिए भी और देश के लिए भी, कृपया करके इसका ध्यान रखिए। अपना भी और अपने लोगो का भी।