बच्चों को भी लिया ब्लैक फंगस ने अपनी चपेट में

अहमदाबाद में 15 साल का लड़का संक्रमित मिला
 | 
Black Fungus


         ब्लैक फंगस के शिकार बुजुर्ग ही नहीं, बच्चे भी हो रहे है। कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीज़ म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) के शिकार हो रहे हैं। 

        सबसे हैरानी की बात है कि यह बच्चों को भी नहीं छोड़ रहा है। गुजरात में एक नया मामला सामने आया है। अहमदाबाद में पीडियाट्रिक विभाग में 15 साल का एक लड़का पीड़ित पाया गया है। निजी अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया गया है तथा उसकी सर्जरी की गयी है। 
         15 वर्षीय लड़के की रिपोर्ट पिछले दिनों ही निगेटिव आई थी, डिस्चार्ज किए जाने पर पता चला कि, उसे म्यूकोर्मिकोसिस (ब्लैक फंगस) है। जिसके चलते ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद लड़के की स्थिति सामान्य है। दो से तीन दिन के अंदर छुट्टी दे दी जाएगी। 
           ब्लैक फंगस के अलावा अब व्हाइट फंगस भी लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। अहमदाबाद में पिछले दिनों व्हाइट फंगस के दो मरीज सामने आए हैं। अहमदाबाद के गेमर्स मेडिकल कॉलेज एंड सिविल हॉस्पिटल की ईएंडटी डिपार्टमेंट की हेड डॉ नीना भालोदिया ने बताया कि पिछले हफ्ते तीन में से 2 मरीज़ व्हाइट फंगस के मिले हैं। दोनों को इलाज़ कर बचा लिया गया है। यह दोनों इंफेक्शन उन लोगों में ज़्यादा दिखे हैं, जिनका इम्यूनी सिस्टम कमज़ोर है। हालांकि बाज़ार में इसकी दवा उपलब्ध है। शुरुआत में लक्षण की पहचान होने से इसका इलाज़ संभव है।