बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह अब नजर आएंगे छोटे पर्दे पर
कलर्स चैनल के एक शो में दिखेंगे

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर सबके चहेते बन गए है। अपनी जबरदस्त एक्टिंग द्वारा उन्होंने सबके दिल में अपनी एक जगह बनाई है। अपनी फिल्मों में वे हमेशा एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने आते है।
एनर्जेटिक कलाकार रणवीर सिंह अब आपको छोटे पर्दे पर भी दिखाई देंगे। कलर्स चैनल के एक शो के ज़रिए वह दर्शकों से रूबरू होंगे। वह एक टीवी रियलिटी शो में होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। पता चला है कि कलर्स चैनल पर आने वाले इस शो का नाम 'न्यू बिग रियलिटी सीरीज' है।
अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यह एक क्विज़ शो है, जिसमें 12 राउंड होते हैं। विजेता को 5 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगी को 3 लाइफलाइन मिलेगी। केबीसी के मुकाबले यह शो थोड़ा अनफोकस्ड लग रहा है। लेकिन सच तो शो के ऑन एयर होने के बाद ही पता चलेगा।
26-एपिसोड का यह शो जुलाई में प्रसारित होगा। आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा कि रणवीर छोटे पर्दे पर क्या दिखा रहे हैं। वह आने वाली फिल्मों 'सर्कस' और '83' में नजर आएंगे।