कप्तान अमरिंदर का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा। क्यों कहा सिद्धू को देश के लिए खतरा?

कप्तान अमरिंदर का पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने के पीछे सबसे बड़ा कारण सिद्धू समर्थित विधायक गुट को माना जा रहा है। अब देखना ये है कि क्या अमरिंदर भी सिद्धू के मुख्यमंत्री बन ने में रोड़ा साबित होंगे।
 | 
फाईल फोटो
पंजाब में चुनाव से चंद महीने पहले, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा दे दिया। राजभवन में पत्रकारों से बात करते हुए, अमरिंदर ने कहा: "मैं अपमानित महसूस करता हूं। विधायकों की यह तीसरी बैठक है। मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैंने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष से बात की और कहा कि मैं आज इस्तीफा दूंगा। 
यह सब कुछ शनिवार शाम को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक से पहले हुआ। पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से एक नए नेता के चुनाव के लिए इस्तीफा देने के लिए कहा। 
सूत्रों की मानें तो अमरिंदर ने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की और उन्हें बताया कि वो खुद अपमानित महसूस कर रहे हैं इसलिए मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे रहे हैं।
इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पार्टी के राज्य प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और देश के सेना प्रमुख जनरल बाजवा के साथ अपने संबंधों के कारण पंजाब और भारत के लिए "सुरक्षा खतरा" हैं। उन्होंने कहा कि वह सिद्धू को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनने से रोकने के लिए से पूरी क्षमता से लड़ेंगे। 
सूत्रों के अनुसार, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सुनील जाखड़, जो कभी मुख्यमंत्री के सहयोगी थे, का नाम भी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनने में शामिल है।