चाँद पर पहुंचने वाले चुनिंदा देशों में अब भारत भी शामिल। 

रूस, चीन और अमेरिका की तरह भारत ने भी चाँद पर पहुँच कर लहराया अपने देश का झण्डा

 | 
ch

Chandrayaan 3 Landing Live पूरे भारतवर्ष में चंद्रमा पर चंद्रयान थ्री की सफलतापूर्वक लैंडिंग का जश्न मनाया जा रहा है। चंद्रयान 3  की लैंडिंग का वीडियो भी पूरे विश्व के सामने आ गया है। भारत के लिए बेहद गौरव की बात यह है कि अब भारत भी उन देशों की श्रृंखला में आ गया है जिन्होंने चाँद के ऊपर जाकर अपने देश का झंडा लहराया है। चाँद पर जाने वाले देशों में भारत से पहले रूस, चीन और अमेरिका हैं, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना स्पेस क्राफ्ट को चाँद तक पहुंचाया है। 

Chandrayaan 3 moon landing | लेकिन सबसे खास बात यह है कि भारत को छोड़कर इन देशों में से किसी ने भी चाँद  के साउथ पोल पर अपना स्पेस क्राफ्ट लेंड नहीं करवाया है। विश्व का भारत ही एक पहला देश है, जिसे यह मौका मिला है कि उसने चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर spacecraft लेंड करवाया है इसलिए, यही सबसे बड़ा कारण है कि पूरे विश्व के वैज्ञानिक चंद्रयान थ्री पर नजर गाडे बैठे हैं। 

अब बात की जाए स्पेस क्राफ्ट द्वारा भेजी गई तस्वीरों और वीडियो की तो चाँद का साउथ पोल बिलकुल पृथ्वी जैसा ही है। यहाँ का जो वातावरण और जलवायु मापी गई है उसके हिसाब से यह काफी ठंडा है और यहाँ पर सूर्य की किरणें भी बहुत कम पड़ती है।  यह भी पता लगाया गया है कि रात के समय यहाँ का वातावरण बेहद ठंडा रहता है।

वैग्यानिकों के अनुसार, चंद्रयान थ्री चंद्रमा पर 14 दिन के लिए काम करेगा। चंद्रयान थ्री का काम चाँद पर पानी की खोज करना, खनिज की जानकारी निकालना और गर्मी, भूकंप, चाँद की मिट्टी के बारे में सारी जानकारी करना है।