भारत का चंद्रयान चाँद की सतह चूमने वाला है 
 

140,00,00,000 लोगों की दुआ चंद्रयान थ्री के साथ, धर्म, जाति, संप्रदाय से ऊपर उठकर लोग देश को गौरव देने वाले घड़ी के लिए प्रार्थनाएँ कर रहे हैं। 

 | 
cc

हमारा भारत देश आस्था का देश है, पूजा का देश है यहाँ पर पूजा पाठ, हवन, यज्ञ सब  कुछ इस चंद्रयान -3 की सॉफ्ट landing लेने के लिए किया जा रहा है लेकिन किस तरीके से लोगों की भावनाएँ और आस्था इस से जुड़ गई हैं, यह सच में काबीले तारीफ है। 

यह भारत देश का इतिहास रचने जा रहा है जिसके बाद दुनिया भारत का लोहा मानेगी। भारत का चंद्रयान चाँद की सतह चूमने वाला है और इसके लिए पूरे देश में दुआओं और पूजा हवन का दौर लगातार जारी है। लोग रोमांचित उत्साहित है यह गर्व का पल आने वाला है। देशभर के कई मंदिरों में मिशन की कामयाबी के लिए खास पूजा की गयी। देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में मंगलवार को खास पूजा की गई। 

लखनऊ के अलीगंज में हनुमान मंदिर जी जहाँ  भक्तों ने आरती करके हनुमान से मिशन की सफलता का आशीर्वाद मांगा। ऋषिकेश में गंगा आरती करते हुए यहाँ भी तिरंगा फहराया गया। माँ गंगा से कामना की गई कि भारत चाँद पर अपने हस्ताक्षर जरूर करें और ऐसा ही नजारा काशी की गंगा आरती में भी देखा। 

दशाश्वमेध घाट पर होने वाले विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में चंद्रयान तीन के सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की गई। दर्शकों ने माँ गंगा की आरती के दौरान चंद्रयान -3 की आज होने वाले लैंडिंग के लिए माँ गंगा और पापा विश्वनाथ से प्रार्थना की। झारखंड में भी दुआओं, प्रार्थनाओं का दौर जारी है। शिव गणिनाथ मंदिर में चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए। भजन कीर्तन करते दिखे। चंद्रयान की कामयाबी के लिए मुजफ्फरनगर में भी हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 

देवभूमि बिलासपुर में भी उत्साह चरम पर है। यहाँ श्रावण अष्टमी मेला चल रहा और इस दौरान विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी की सफलता के लिए हवन पूजन किया गया। मुरादाबाद में मंत्रों का जाप किया जा रहा है, हाथ में चंद्रयान -3 का  पोस्टर लेकर लोगों ने प्रार्थना कि। वाराणसी में तो मासूम बच्चों ने चंद्रयान -3 से जुड़ी रंगोली बना दी। 140,00,00,000 लोगों की दुआ के साथ हो तो भला सफल कैसे ना हो? 

धर्म के हिसाब से लोग पूजा अर्चना और पाठ कर रहे हैं और हवन भी हो रहा है।  यहा तक की मस्जिद में इस वक्त लोग जुटे हैं और वहाँ पर दुआ कर रहे हैं की कैसे ये मिशन चंद्रयान थ्री सफल हो जाए। 

देश के लिए आज गौरव का वो पल आने वाला है, जिसके लिए हमारे वैग्यानिकों ने महीनों, सालों पसीना बहाया है। देशभर में दुआओं का दौर चल रहा है, पूरा देश एकसाथ है। धर्म, जाति, संप्रदाय से ऊपर उठकर लोग देश को गौरव देने वाले घड़ी के लिए प्रार्थनाएँ कर रहे हैं। अजमेर शरीफ की दरगाह पर भी चंद्रयान की कामयाबी के लिए दुआ मांगी गए। भगवान सभी की दूआ कबूल कारेगे और देश के इतिहास में यह पल गौरवान्वित होगा।