केजरीवाल ने अपने जन्मदिन पर सिसोदिया को किया याद, कहा वे झूठे केस में जेल में बंद हैं, 

He is in jail in a false case. Lets all take a pledge today - that we will do everything within our means to provide best quality education to every child born in India
 | 
arvind

मुंबई, 16 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने जन्मदिन पर पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को याद किया। उन्होंने कहा, आज मेरा जन्मदिन है। कई लोग शुभकामनाएं भेज रहे हैं। सबका धन्यवाद। मैं मनीष को मिस कर रहा हूं। वे एक झूठे केस में जेल में बंद हैं। केजरीवाल ने कहा, चलिए आज हम सब शपथ लेते हैं कि भारत के सभी बच्चे को क्वॉलिटी एजुकेशन देने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव कोशिश करेंगे। इससे भारत को नंबर वन देश बनाने के हमारे सपने को साकार करने में मदद मिलेगी। इससे मनीष भी खुश होंगे।


अरविंद केंजरीवाल आज 55 साल के हो गए हैं। उनके बर्थडे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ऐप एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर बधाई दी। PM ने लिखा,  दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके अलावा पंजाब के CM भगवंत मान, तमिलनाडु CM एमके स्टालिन, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने भी केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया छह महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ ED और CBI अनियमितता के मामले की जांच कर रही है।