उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह

 | 
बुधवार को बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके पीछे उत्तर प्रदेश में भाजपा के द्वारा उनको चुनावी मैदान में उतारने या कोई बड़ी जिम्मेदारी देने की बात चर्चा में चल रही है। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल घोषित किया गया है। वे उत्तराखंड के 8 वें राज्यपाल होंगे। भाजपा ने सेना से रिटायर्ड अधिकारी को राज्यपाल बनाकर कहीं ना कहीं मास्टर स्ट्रोक खेला है तथा प्रदेश में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति भी स्पष्ट कर ली है, क्योंकि उत्तराखंड को सैन्य धाम भी कहा जाता है, यहां हर साल कई युवा फौज में भर्ती होते हैं।  
नवनियुक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल, कपूरथला, पंजाब से की और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे में प्रशिक्षण लिया और असम रेजिमेंट में कमीशन किया। भारतीय सेना में लगभग चार दशक की सेवा के बाद फरवरी 2016 में गुरमीत सिंह रिटायर्ड हुए। उन्होंने चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालय से रक्षा मामलों के विषय पर दो बार एम फिल किया है। उन्होंने भारतीय सेना से अपने अध्ययन अवकाश के दौरान चीनी अध्ययन संस्थान और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भारत चीन सीमा मुद्दे पर भी शोध किया। उत्तराखंड के 8 वें राज्यपाल