सिंघु बॉर्डर में तनाव के बाद दिल्ली में ट्रेफिक जाम

किसान आंदोलन में जाति-पाति कहाँ से आया? इस आंदोलन में एंटी मोदी मोर्चा के लोग क्रियाशील है। 
 | 
सिंघु बॉर्डर में तनाव के बाद दिल्ली में ट्रेफिक जाम
आज किसानों की वजह से इंदिरापुरम और आनंद विहार में ट्रैफिक जाम हो गया था। इनकी वजह से हो रही परेशानी के कारण आम जनता बहुत तकलीफ झेल रही है।

सिंघु बॉर्डर पर राजनैतिक प्रतिक्रिया नजर आ रही है। किसानों और आम जनता में आपसी विवाद खङा हो गया है। आंदोलन के दौरान पत्थरबाजी की गई। किसान आंदोलन में जाति-पाति कहाँ से आया? इस आंदोलन में एंटी मोदी मोर्चा के लोग क्रियाशील है।  कई जगहों पर किसान आंदोलन समाप्त करने की मांग शुरू हो गई है। दिल्ली के तीन बॉर्डर बंद है और चौथा खुला है। अब क्या पाँचवा बॉर्डर खुलनेवाला है? सिंघुबार्डर पर सुरक्षा बढा दी गई है। शाहजहाँपुर के बॉर्डर पर स्थानीय लोग धरने पर बैठे हैं। पुलिस ने रास्ते पर बैरीकेट में कटींले तार लगाए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि हाईवे पर बैठे किसानों को हटाएं , नहीं तो हम इनके विरोध में खङे हो जाएंगे।

अब इसके बाद  आज किसानों की वजह से इंदिरापुरम और आनंद विहार में ट्रैफिक जाम हो गया था। इनकी वजह से हो रही परेशानी के कारण आम जनता बहुत तकलीफ झेल रही है। उसपर विपक्ष पार्टी द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से किसान आंदोलन लगातार मुद्दे से भटक रही है। दिल्ली बॉर्डर पर किसान डटे हुए है। अब दिल्ली बॉर्डर पर भी किलाबंदी कर दी गई है। अब यह निर्देश जारी कर दिया गया है कि अगर कोई सिंघु बॉर्डर पर जाता है, तो अपना आई डी साथ में रखें।