इस मुद्दे पर केंद्र और विपक्ष आमने-सामने
भाजपा नेता पात्रा बोले-वैक्सीन पर विपक्ष भ्रम फैला रहा
Updated: May 12, 2021, 15:26 IST
| 
भारत में वैक्सीन की कमी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आये हैं।
कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों ने केंद्र पर पर्याप्त वैक्सीन मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया। विपक्ष के आरोपों पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। संबित पात्रा ने कहा कि वैक्सीन पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। राहुल गांघी और केजरीवाल वैक्सीन पर झूठ बोल रहे हैं। पात्रा ने कहा कि लाइसेंस प्रक्रिया के तहत सभी देशों को टीका भेजा गया है। 14 फीसदी वैक्सीन यूनाइटेड किंगडम को दिया गया है।
वैक्सीन विदेश भेजने के आरोपों पर संबित पात्रा ने कहा कि अभी तक 6.68 करोड़ वैक्सीन की डोज़ अन्य देशों को भेजी गई हैं, इनमें से 1.07 करोड़ मदद के तौर पर दी गई हैं। पात्रा ने बताया कि सीमा सुरक्षित करने के लिए सात पड़ोसी देशों को भी 78.5 लाख टीके भेजे गए हैं। इसके अलावा 2 लाख डोज़ यूनाइटे नेशन भेजे गए।