केंद्र का पूर्णतया लॉकडाउन लगाने से इनकार, राज्यों पर छोड़ा फैसला

केंद्र ने लॉकडाउन से संबंधित फैसला करने का अधिकार राज्यों को ही दिया
 | 
लॉकडाउन

केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह पूरे देश में लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं रखती है। हालांकि उन्होंने राज्य सरकारों को यह कहा कि वह अपने राज्य में लॉकडाउन लगाने से संबंधित निर्णय खुद ही लें। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि  कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को सोमवार को बड़ी संख्या में भीड़ जुटने और बड़े समारोह पर रोक लगाने के साथ लॉकडाउन लगाने का  विचार करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने उनसे यह भी कहा कि अगर वह लॉकडाउन लगाना चाहते हैं तो पहले से उन्हें गरीब लोगों की जरूरतों को पूरा करने की व्यवस्था करनी होगी।

उधर यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से कोरोना कर्फ्यू को 2 दिन और बढ़ा दिया गया है, अब गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक पाबंदी  रहेगी। आंध्र प्रदेश में  भी दो सप्ताह के आंशिक कर्फ्यूूू का ऐलान किया गया है, वही गोवा के टूरिज्म वाले इलाकों में भी लॉकडाउन जारी रहेगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कर्फ्यू को 10 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।