Chandra Grahan 2021: 26 मई को दिखेगा 'सुपर ब्लड मून'

कब और किस समय दिखाई देगा  'ब्लड मून' ?

 | 
Blood Moon

26 मई, 2021 यानि की बुधवार को साल का पहला और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण लगने जा रहा है| इस अद्भुत खगोलीय घटना के समय चांद सुर्ख लाल हो जाएगा| इसे ब्लड मून कहते हैं| दुनियाभर के कई देश इस अद्भुत खगोलीय घटना के साक्षी बनेंगे| यह चंद्रग्रहण दक्षिण-पूर्व एशिया, पूरे ऑस्ट्रेलिया, पूरे ओशिनिया, अधिकांश अलास्का और कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकांश भागों, हवाई, पूरे मेक्सिको और मध्य के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा. अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के भी कई भागों में ये दिखाई देगा| बताया जा रहा है कि 26 मई को ग्रहण दोपहर 2.17 बजे से आरंभ होगा और शाम 7.19 बजे तक रहेगा।

बता दें कि सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने की घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को ढक लेती है। जिसके कारण सूर्य की रोशनी जब पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर चंद्रमा पर पड़ती हैं तो यह ज्यादा चमकीला हो जाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी के पास धीरे-धीरे पहुंचता है तो उसका रंग काफी चमकीला यानी गहरे लाल रंग का हो जाता है। इस घटना को ब्लड मून कहा जाता है।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें-

1. ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है।
2. ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है।
3. चंद्र ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
4. ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
5. ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी की पत्ती डालनी चाहिए।