गुब्बारे के सहारे कुत्ते को बांधना पड़ा महंगा, यूटयूबर हुआ गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने लगे हैं। इंसान तो इंसान, लोग अब जानवरों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। जानवरों का इस्तेमाल कर वह अजीबोगरीब हरकतें करते है और फेमस होना चाहते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर थाना क्षेत्र से एक युटयूबर को उसकी अजीबोगरीब हरकत की वजह से गिरफ्तार कर लिया है।
युटयूबर गैरव जॉन पर आरोप है की उसने हाइड्रोजन वाले गुब्बारे से अपने पालतू कुत्ते डॉलर को हवा में उड़ा दिया और फिर उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। मामले की शिकायत मालवीय नगर थाना क्षेत्र में की गई थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने गौरव जॉन को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना की जानकारी जब PFA संस्था को लगी तो उन लोगों ने पहले वीडियो देखा, फिर आरोपी गौरव पर पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करवा दिया। आरोपी गौरव और उसकी मां पर IPC की धारा 188, 269, 34, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद वीडियो को यूट्यूब चैनल से डिलीट कर दिया गया है।