इंडियन आइडल कंटेस्टेंट शनमुखप्रिया को कार्यक्रम से हटाने की मांग
सोशल मीडिया द्वारा यूजर्स की मांग

इंडियन आइडल 12 ने फैंस के जेहन में ख़ास जगह बना ली है। पिछले कुछ दिनों से बहुचर्चित कार्यक्रम विवादों में घिर गया है। इस बार विवाद की वजह कंटेस्टेंट शनमुखप्रिया हैं।
यूजर्स सोशल मीडिया के ज़रिए शनमुखप्रिया को कार्यक्रम से हटाने की मांग कर रहे हैं। इसकी वजह है पिछले हफ्ते प्रसारित हुआ एपिसोड। इस एपिसोड में स्वर्गीय मशहूर संगीतकार श्रवण को पिछले हफ्ते मंच पर सम्मानित किया गया।
इस दौरान शनमुखप्रिया ने 'हमको सिर्फ तुमसे प्यार है' गाने पर परफॉर्म किया। आरोप है कि शनमुखप्रिया ने गाने को बेहद ख़राब तरीके से परफॉर्म किया।
शनमुखप्रिया का गाया गाना फैंस को पसंद नहीं आया। इसलिए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया। एक यूज़र ने लिखा, 'शनमुखप्रिया गाती नहीं, बस चिल्लाती हैं। उसकी वाणी में मधुरता नहीं है। वह एक गाना गाती है जो उसका मज़ाक उड़ाता है।'