वैक्सीन की दोनो डोज लेने के बावजूद हुआ निधन

पद्मश्री पुरस्कार से उन्हे भारत सरकार द्वारा  सम्मानित किया गया था
 | 
वैक्सीन की दोनो डोज लेने के बावजूद हुआ निधन


        इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रमुख एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. केके अग्रवाल(62) का सोमवार रात करीब 11.30 बजे कोरोना के कारण दुःखद निधन हो गया। 

         वह पिछले कई दिन से एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती थे। तीन दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। दो महीने पहले ही अग्रवाल ने वैक्सीन की दोनो डोज भी ली थीं, लेकिन बीते माह वह संक्रमण की चपेट में आ गए। अग्रवाल को साल 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
         डॉ. केके अग्रवाल को कोरोना संक्रमण के बाद एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। केके अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बीते 28 अप्रैल को जानकारी दी थी, कि वह कोरोना संक्रमित हैं। 
        इस बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए कहा गया, काफी दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि डॉ. केके अग्रवाल का 17 मई की रात 11.30 बजे के करीब कोरोना वायरस से निधन हो गया है। जब से वह डॉक्टर बने थे, उन्होंने अपना जीवन लोगों और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर समर्पित कर दिया था।