राम मंदिर हेतु धन संचय अभियान

भव्य राममंदिर की शुरूआत 14 जनवरी को धन संचय अभियान के तहत हुई। देश भर में धन एकत्रित करने का अभियान करीब डेढ महीने तक चलेगा।
 | 
राम मंदिर हेतु धन संचय अभियान

अब हमारी बारी है। हमें भी राममंदिर के लिए आगे आना चाहिए।   

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी राममंदिर निर्माण हेतु चंदा देकर अपना योगदान दिया है। इसके अतिरिक्त गुजरात के हीरा व्यापारी गोविंद भाई ढोलकिया ने 11 करोङ रूपए चंदा के रूप में देकर रामभक्ति का प्रमाण दिया है। हीरा व्यापारी आज ही नहीं पहले 1992 में हुई राममंदिर के पहल में शामिल थे। भव्य राममंदिर की शुरूआत 14 जनवरी को धन संचय अभियान के तहत हुई। देश भर में धन एकत्रित करने का अभियान करीब डेढ महीने तक चलेगा। इसमें हर कोई अपनी इच्छानुसार चंदा दे सकता है। इसके तहत 27 फरवरी तक देश भर में करीब 13 करोङ परिवारों तक पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है। उनलोगों से जो चंदा मिलेगा, उसका निवेश राममंदिर निर्माण में लगेगा। इसमें आम आदमी से लेकर उद्योगपति तक शामिल है।

अब हमारी बारी है। हमें भी राममंदिर के लिए आगे आना चाहिए।