गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल 

मां की बीमारी का हवाला दिया था
 | 
Gurmeet Ram Rahim Granted Parole


       हरियाणा की रोहतक जेल में रेप और मर्डर मामले में उम्र कैद की सज़ा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिल गई है। 

        गुरमीत को शुक्रवार को रोहतक की सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा में गुरुग्राम ले जाया गया है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि गुरुग्राम में गुरमीत को कहां रखा गया है और उसे पैरोल कितने दिन की मिली है?
      राम रहीम ने 17 मई को सुनारिया जेल सुप्रिटेंडेंट सुनील सांगवान को पैरोल के लिए आवेदन दिया था। इससे 6 दिन पहले ही राम रहीम की तबीयत बिगड़ने पर उसे PGI रोहतक में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां गुरमीत ने परिवार वालों और हनीप्रीत से मिलने की ज़िद की थी। PGI के मेडिकल बोर्ड ने उसके स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया था।
         राम रहीम इससे पहले भी कई बार पैरोल के लिए अर्जी लगा चुका था, जो हर बार सुरक्षा कारणों के चलते ख़ारिज हो जाती थी। हालांकि, पिछले साल राम रहीम की मां तबीयत बिगड़ने पर मेदांता गुरुग्राम में दाखिल हुई थीं, उस वक्त राम रहीम को एक दिन की पैरोल गुपचुप तरीके से दी गई थी। उसे मां से मिलवाने के लिए मेदांता ले जाया गया था। इस पर हरियाणा सरकार की काफी किरकिरी भी हुई थी।