'जमाई राजा' फेम रवि दुबे फंसे कोरोना जाल में
सोशल मीडिया के माध्यम से चाहतों को दी ख़बर

कोरोना वायरस ने सभी को अपने जाल में फंसाया है। और इससे सभी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस के जाल में कई कलाकारों का भी समावेश हुआ है। कई कलाकारों को अपनी जान गवानी पड़ी और कई इस जाल में से बाहर आए। उन्होंने लड़कर इस वायरस का सामना किया।
'जमाई राजा' फेम रवि दुबे भी कोरोना के जाल में फंस गए है। यह ख़बर उन्होंने अपने चाहतों से सोशल मीडिया के द्वारा शेयर की। अभिनेता ने अपने पोस्ट में लोगों से अनुरोध किया है, कि जो भी उनके संपर्क में आए, उन्हें कोरोना का परीक्षण कराना चाहिए। रवि दुबे ने ख़ुद को अलग कर लिया है। प्रशंसकों के साथ, टीवी सितारे अभिनेता की पोस्ट पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। और जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।