लगातार इस राज्य में दूसरे दिन 2 हज़ार  से कम मरीज़ मिले

मुंबई शहर में टेस्टिंग में बढ़ोतरी
 | 
लगातार इस राज्य में दूसरे दिन 2 हज़ार से कम मरीज़ मिले
          मुंबई सहित महाराष्ट्र में पिछले 2-3 दिन में कोरोना बाधित आंकड़ों का डाउनफॉल शुरू हो गया है। 
          ख़ासकर मुंबई में लगातार दूसरे दिन 2,000 से कम और राज्य में 40 हजार के आसपास नए केस मिले हैं। राज्य में सोमवार को 1 लाख 92 हजार 330 पर 37,236 संक्रमित मिले। वहीं मुंबई में 23,061 जांच पर 1,794 नए कोरोना मरीज़ मिले थे। टेस्टिंग में बढ़ोत्तरी के बावजूद मुंबई में केस कम हुए है जबकि राज्य में नए मामलों में थोड़ी बढ़त देखने को मिली है। संक्रमितों की संख्या में भले ही राहत नजर आ रही है, लेकिन मृतकों की संख्या में ज़्यादा कमी नज़र नहीं आ रही है।