महाराष्ट्र में 1 जून के बाद भी जारी रहेगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र में अभी लॉकडाउन खुलने की कोई आसार नहीं दिख रहे हैं
 | 
कोरोना केसेस

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह तय किया कि महाराष्ट्र में 1 जून के बाद भी लोग लॉकडाउन जारी रहेगा और जिन जिलों में कोरोनावायरस की स्थिति नियंत्रण में है, वहां लॉकडाउन के प्रतिबंधों में थोड़ी ढील दी जाएगी। मंत्रिमंडल में इस बात पर आम सहमति बनी है कि कोरोना संक्रमण बहुत घातक सिद्ध हुआ है। इस पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया है इसीलिए सब कुछ एक साथ नहीं खोला जाना चाहिए, वरना स्थिति फिर बिगड़ सकती है।

मंत्रिमंडल में भी चर्चा के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं, कि 1 जून को लॉकडाउन खत्म करने के बजाय आगे बढ़ाया जाए और धीरे-धीरे कई चरणों में लॉकडाउन से संबंधित प्रतिबंध में ढील दी जाए। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि लॉकडाउन जारी रखने का फैसला इसलिए लेना पड़ा कि राज्य के 21 जिलों में पॉजिटिविटी रेट अभी भी 10% है। सरकार की कोशिश है कि इसे कम करके सिंगल डिजिट में लाने की है जब तक पॉजिटिविटी रेट कम नहीं होता लॉकडाउन हटाना सही नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि 1 जून के बाद लॉकडाउन का स्वरूप क्या होगा, इस बारे में नई गाइडलाइंस जारी कर दी जाएगी।