मांझा कितना खतरनाक, जान पर बनी तब पता चला
मांझा गले से लिपटने के बाद मांझा खिंच जाने की वजह से उसका गला कट गया।
Jan 20, 2021, 17:23 IST
| 
यह उम्मीद जतायी जा रही है कि अब वह ठीक है। इस मामले की गहराई को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
यह घटना ऐसी है कि इस पर कोई विश्वास भी नहीं कर सकता। मुंबई का एक सहायक पुलिस कर्मी बाईक चलाते हुए बहुत तेजी से जे. जे. फ्लाईओवर से गुजर रहा था। उस वक्त चलते हुए बाईक के दौरान ही अचानक उङती हुई पतंग का मांझा गले से लिपटने के बाद मांझा खिंच जाने की वजह से उसका गला कट गया। उस सहायक पुलिस कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे गले में 10 टांके आए हैं। यह उम्मीद जतायी जा रही है कि अब वह ठीक है। इस मामले की गहराई को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
इस अनजान अनचाही घटना को क्या कहा जा सकता है। जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।