मिथुन चक्रवर्ती 'डिस्को डांसर' फिर से आ रहे है चाहतों से मिलने

डांस का दिवाना कौन नहीं है। हम सभी को डांस करना और देखना बेहद पसंद है। हम सभी को पता है बॉलीवुड के डिस्को डांसर कौन है। जी हां, मिथुन चक्रवर्ती।
बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती, अब फिर से नए अंदाज में अपने चाहतों से मिलने आ रहे है। मिथुन चक्रवर्ती के सदाबहार डांस म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर 'डिस्को डांसर' को म्यूजिकल बनाया जा रहा है। और इस साल दिवाली के आसपास इसके प्रदर्शित होने की भी चर्चा है।
शुरुआत में मार्च 2020 में म्यूजिक लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन कोरोना ने इसे रोक दिया है और अब दिवाली के आसपास इसकी स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जा रही है।
सलीम मर्चेंट ने कहा ' हम एक बार फिर ' डिस्को डांसर ' लॉन्च करने जा रहे है। और इस बार कई चीजें बदली है। हम नए सिरे से शुरुआत कर रहे है। सभी ने इसके पहले पार्ट का लुफ्त उठाया है। और इसके आने वाले दूसरे पार्ट की स्क्रीनिंग की जाएगी।