बुद्ध पूर्णिमा पर मोदी ने किया देश को संबोधित
कोरोना की वजह से पूरी दुनिया संकट मे - मोदी
May 26, 2021, 10:39 IST
| 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वेसाक ग्लोबल सेलिब्रेशन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस वक़्त पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। महामारी ने दुनिया को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। इस लड़ाई को साथ मिलकर ही जीता सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पास महामारी से लड़ने की अच्छी समझ है। हम इस पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस संकट के समय में हमारे डॉक्टर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जानें बचा रहे हैं।
" महामारी के दौरान लाखों लोगों ने अपनों को खोया है। उनका दर्द हम सब समझ सकते हैं। मैं उनके परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर भी गर्व है, जिन्होंने एक साल से भी कम समय में वैक्सीन बनाई, जिससे हम लोगों की जान बचाने में सफल हो पाए", कहते हुए मोदी ने वैज्ञानिको की तारीफ की।
बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन गौतम बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान बुद्ध को बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी। बौद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन को उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। सनातन धर्म के अनुसार बुद्ध, भगवान विष्णु के 9वें अवतार हैं, इसलिए हिन्दुओं के लिए भी यह दिन पवित्र माना जाता है।