मुंबई पुलिस ने हिन्दुस्तानी भाऊ को लिया हिरासत में

बोर्ड की परीक्षा रद्द करने की कर रहे थे मांग
 | 
मुंबई पुलिस ने हिन्दुस्तानी भाऊ को लिया हिरासत में
          बिग बॉस -13 फेम विकास पाठक उर्फ 'हिंदुस्तानी भाऊ' को आज मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है।
            मुंबई के दादर शिवाजी पार्क में बारहवीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने और स्कूल की फीस माफ़ करने की मांग को लेकर वह प्रदर्शन कर रहे थे। फिलहाल उन्हें शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए ले जाया गया है। कुछ दिन पहले मुंबई में कुछ छात्र संगठनों द्वारा परीक्षा रद्द करने तथा फीस माफ़ी को लेकर प्रोटेस्ट भी किया था। आज वही छात्र फिर से शिवाजी पार्क के पास प्रोटेस्ट के लिए पहुंचे थे। उनके समर्थन में हिन्दुस्तानी भाऊ भी पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें लॉकडाउन और धारा 144 का नियम तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया है।
         विकास पाठक अपनी  बातों से सोशल मीडिया में चर्चित रहते है। भाऊ ने कुछ महीने पहले एकता कपूर के शो, सीरीज और फिल्मों पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर किसी ने भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई तो वो अपने तरीक़े से फैसला लेंगे। उस दौरान उन्होंने कहा, सिस्टम जाए साइड में। भड़काऊ बयान देने के लिए भाऊ का इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट भी कई दिनों तक सस्पेंड रहा था।