हमारा देश आज मनाएगा ब्लैक डे

पुलवामा हमले को आज दो साल पूरे हो गए।  दो साल पहले आंतकवादियों ने सुरक्षा कर्मियों पर कायरो की तरह चोरी-चुपके हमला किया था। इस हमले में 40 सी. आर. पी. एफ. के जवान शहीद हो गए थे।
 | 
हमारा देश आज मनाएगा ब्लैक डे
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एन .एस. ए. अजित डोभाल को इस प्लान की जिम्मेदारी सौंपी थी।

वैसे तो लोग 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं, लेकिन पुलवामा हमले के बाद देश के ज्यादातर लोग ब्लैक डे मनाते है। पुलवामा हमले को आज दो साल पूरे हो गए।  दो साल पहले आंतकवादियों ने सुरक्षा कर्मियों पर कायरो की तरह चोरी-चुपके हमला किया था। इस हमले में 40 सी. आर. पी. एफ. के जवान शहीद हो गए थे। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। जैश-ए मोहम्मद के एक आतंकवादी नें विस्फोटक से लदे वाहन से पुलवामा में सी. आर. पी. एफ. के जवानों के बस को टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में जोरदार धमाके के साथ जवानो का बस क्षत-विक्षत हो गया, और पूरा देश गम के सैलाब में डूब गया था। 40 जवानो को खोने के बाद देश चुप कैसे रह सकता था? आखिर उसने अपने वीर जवानों को खोया था। यह साजिश पाकिस्तान के बहावलपुर के रहनेवाले चार आरोपियों ने पाकिस्तान की सरकार से मिलकर हमला करने का साजिश रचा था। इसके बाद उनकी नजर सी. आर. पी. एफ. के काफिले पर था। सरकार ने इसे महज 12 दिनों के अंदर पाकिस्तान से बदला लिया था। भारत नें बदला लेने के लिए पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश कैंप पर 12 दिनो के अंदर हमला किया। हमले के बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्रार्इक किया था। लंबे मंथन के बाद एअर स्ट्राइक को फाईनल किया था। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एन .एस. ए. अजित डोभाल को इस प्लान की जिम्मेदारी सौंपी थी। अजित डोभाल ने तुरंत वायुसेना के प्रमुख बीएस धनोआ ने पूरे एक्शन का ब्लू प्रिंट तैयार किया और बालाकोट में मौजूद जैश-ए- मोहम्मद को निशाना बनाकर 26 फरवरी की रात मिराज 2000 ने ग्वालियर से उङान भरी और रातो-रात जैश ए मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया गया। इसमें सैकङों आतंकियों के मरने का दावा किया गया था।