किसान आंदोलन में पाकिस्तानी साजिश का अनुमान

यह वक्त अपने अहंकार में खङे होने का नहीं है। अपने राज्य और अपनी जनता को बचाने का समय आ गया हैै।
 | 
किसान आंदोलन में पाकिस्तानी साजिश का अनुमान
किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ संघर्ष करते हुए हमने अट्ठासी किसान खो दिए हैं। इनका जान गवाना बहुत दर्दनाक है।  

पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया है कि पाकिस्तान से ड्रोन आने की संभावना है और पाकिस्तान से हथियार भी आए हैं। इन्होंने कहा है कि हालात बेकाबू होने से पहले केंद्र सरकार को  मुद्दा सुलझा लेना चाहिए, क्योंकि किसान आंदोलन की आङ में पाकिस्तान साजिश रच सकता है। इन्होंने दिल्ली बॉर्डर के प्रदर्शन में पंजाब के किसानों के साथ मारपीट किए जाने का विरोध किया है। उनका यह भी कहना है कि यह वक्त अपने अहंकार में खङे होने का नहीं है। अपने राज्य और अपनी जनता को बचाने का समय आ गया है।

किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ संघर्ष करते हुए हमने अट्ठासी किसान खो दिए हैं। इनका जान गवाना बहुत दर्दनाक है।  अमरिंदर सिंह ने दो मिनट  का मौन रखते हुए इन किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।