वियाग्रा की 3200 गोलियों के साथ पकङा गया शख्स

अमेरिका से भारत लौट रहे शख्स को शिकागो हवाई अड्डों पर अरेस्ट कर लिया गया है। वह भारतीय वियाग्रा की 3200 गोलियों के गैरकानूनी आयात करने के आरोप में पकङा गया है। इस गोली की किमत अमेरिका में 96000 डालर बताया गया है। इस व्यक्ति का नाम नहीं बताया जा रहा है कि यह कौन है? यह दवाईयां तब पकङी गई, जब बैग की स्क्रिनिंग हो रही थी। शख्स ने दावा किया है, यह दवाईयां मैं अपने दोस्तों के लिए ले जा रहा था। इसके अलावा वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है। इस शख्स को अमेरिकी (सीमा सुरक्षा विभाग) ने पकङा है। सामान की जाँच के दौरान उसके पास से शिल्डेनाफिल साईट्रेट (100 मिलीग्राम) की 3200 गोलियां बरामद की गई हैं। उसने कहा कि यह दवा भारत में बिना डाक्टर के प्रीसक्रीप्शन के बगैर भी ले सकते हैं। भारत में इस गोली की किमत 70 लाख से अधिक है।