तीन दिन से लापता बच्चे को पुलिस ने कुएं से निकाला
यह घटना उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद का है। यह घटना 7 फरवरी का है। 8 वर्षीय बच्चा 70 फिट गहरे कुएं में गिर गया था। उसके पिता विजय कुमार ने थाने में उसके मिसिंग की तस्वीर दी और तस्वीर को छपवा भी दिया गया। इसके बाद ही तुरंत पुलिस बच्चे को ढूँढने में लग गई। सब जगह ढूँढ लेने के बाद पुलिस की नजर बनकट गाँव के नजदीक कुएं पर पङी। जहाँ बच्चा मिल गया। इतने गहरे कुएं में किसी की उतरने की हिम्मत नहीं थी। सिपाही शिव कुमार गौतम ने बुधवार को रस्सी से नीचे ऊतरकर अपने कमर में बच्चे को बाँध लिया और उसकी जान बचाई। बच्चे को शरीर में कई चोटें आई थी। जाँच पङताल करने करे बाद बच्चे से पूछा गया कि तुम कुएं में कैसे गिरे? बच्चे का कहना है पङोस में रहने वाला सूरज नाम का एक युवक उसे लेकर गया था। उसीने कुएँ में फैंका था। विजय से इस बारे में पुलिस के पूछने पर कोई खास जवाब नहीं मिला।