इस एक्ट्रेस को पुलिस ने मारी गोली

बडी मुश्किल से बची है जान
 | 
इस एक्ट्रेस को पुलिस ने मारी गोली
        इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शुरु जंग में लगातार हमलों और लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। 
           लोग दुआ कर रहे हैं कि यह विवाद जल्द ही खत्म हो जाये। इसी बीच एक और हैरान करने वाली ख़बर सामने आई है कि इजरायली पुलिस ने एक फिलिस्तीनी एक्ट्रेस को गोली मार दी है। बगदाद सेंट्रल सीरीज की फिलिस्तीनी एक्ट्रेस मैसा अब्द एलहादी हाइफा शहर में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। जहां पर पुलिस ने उनके पैर पर गोली मार दी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में बात की और वहां के हिंसक हो रहे हालातों के बारे में बताया।
        एक्ट्रेस मैसा ने स्वस्थ होने के बाद लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनकी मदद की और उनकी जान बचाई। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, 'मैं काफी खराब महसूस कर रही हूं, मैं जानती हूं कि लोग इससे भी कही ज्यादा कष्ट में हैं और उसका सामना कर रहे हैं। दोनों ओर जिंदगी ख़तरे में है।