उत्तराखंड में जलप्रलय के पश्चात जारी है तलाश

आज इस रेस्क्यू ऑपरेशन का चौथा दिन है। इस जलप्रलय में कई मजदूर बह गए हैं। अब तक 32 की मौत हो चुकी है। 35 लोगों के फँसे होने की आशंका जताई जा रही है।
 | 
उत्तराखंड में जलप्रलय के पश्चात जारी है तलाश
अपनों के इंतजार में लोगों की आँखें भरी हुई है। अपने परिजनों के मिलने की आस मन में लिए नम आँखों से इंतजार कर रहे हैं।

उत्तराखंड में हुए जलप्रलय के पश्चात टनल में फँसे लोगों को बचाने के लिए एन.डी.आर.एफ. और एस.डी.आर.एफ. की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आज इस रेस्क्यू ऑपरेशन का चौथा दिन है। इस जलप्रलय में कई मजदूर बह गए हैं। अब तक 32 की मौत हो चुकी है। 35 लोगों के फँसे होने की आशंका जताई जा रही है। 175 लोगों के बह जाने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों के तलाश के लिए ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है। टनल में लङती जिंदगियों की तलाश की जा रही है।  अपनों के इंतजार में लोगों की आँखें भरी हुई है। अपने परिजनों के मिलने की आस मन में लिए नम आँखों से इंतजार कर रहे हैं। एक दिल दहलानेवाली खबर आई है कि ग्लेशियर टूटने के बाद जलसैलाब से बचने की कोशिश करते मजदूरों को बहते देखा गया है। 206 लापता में से 2 शख्स जिंदा मिले हैं।

राहत बचाव कार्य को लेकर अधिकारियों ने बैठक की है। उन्हें बचाने की कोशिश जारी है।