आत्मनिर्भर भारत अभियान
![आत्मनिर्भर भारत अभियान](https://hindi.newslati.com/static/c1e/client/84185/uploaded/40b194b0507f1532cf8abf1f4118878a.png)
प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का उल्लेख करते हुए कहा है कि कोरोना संकट के बाद दुनिया में जो स्थिति बन रही है, उसे हम भी देख रहे हैं। जब इन दोनों कालखंडों को भारत के नजरिए से देखते हैं, तो लगता है 21 वी सदी का भारत हमारा हो, यह हमारा सपना ही नहीं, हम सब की जिम्मेंदारी भी है। हम कोरोना काल में एक-एक व्यक्ति को बचाने के लिए जी जान लगा दिए हैं। यही तरक्की है कि हमारे देश की वैक्सीन पूरे विश्व में जा रही है। हम सब की मदद करके आत्मनिर्भर भारत बना रहे हैं।
“1.3 बीलियन से ज्यादा लोगों के पास यूनिवर्सल आई डी आधार है। लोगों के बैंक एकाउँट उनके फोन से कनेक्टेड हैं। अभी दिसंबर के महीने भारत में 4 वीलियन का लेन-देन यूपीआई बैंक से हुआ है। यहाँ पर जो बैंकिंग स्तर के लोग हैं , वो जानते हैं कि किसतरह से दुनिया के बङे-बङे देश विकसित भारत यू पी आई व्यवस्था को अपने यहाँ दोहराने की कोशिश कर रही है।” उनके इस वक्तव्यों से यह ज्ञात होता है कि आत्मनिर्भर भारत के अभियान पर इनका फोकस संपूर्णतः दिखाई देता है।
विश्व की आज की स्थिति हमें सिखाती है कि इसका मार्ग एक ही आत्मनिर्भर भारत और हमारे प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि शास्त्रों में कहा गया है –
एसः पंथः यही रास्ता है – आत्मनिर्भर भारत। एक राष्ट्र के रूप में आज हम बहुत अहम मोङ पर खङे हैं। इतनी बङी आपदा भारत के लिए एक संकेत लेकर आई है और साथ में अवसर भी लेकर आई है। ”