आंध्र प्रदेश में सोनू सूद की तस्वीर का अभिषेक किया गया

कोरोना वायरस ने कई लोगों को अपने जाल में घेर लिया है। ऐसे में कई लोगों की मौतें हुई तो कई लोग ऐसे भी हैं जो अभी भी कोरोना वायरस से लड़ रहे है।
कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की और जो लोग इस लॉकडाउन की वजह से रास्ते पर आए, ऐसे लोगों को कई कलाकारों ने मदद की। इसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार सोनू सूद का भी नाम है। जान बचाने के लिए 'देवता' बनने के लिए सोनू सूद लगातार जद्दोजहद करते दिख रहे है।
उनकी मदद के लिए धन्यवाद देने के लिए आंध्र प्रदेश के चित्तूर इलाके में उनकी तस्वीर का अभिषेक किया गया है। यह वीडियो इस समय ट्विटर पर वायरल हो रहा है। यह समारोह उनकी निस्वार्थ भावना के लिए आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया था। जिसके चलते कोरोना पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं।
लोगों ने यह भी कहा कि सोनू, जो लोगों के लिए फरिश्ता है, वास्तव में हमारे लिए भगवान के समान है। अभिषेक समारोह के अध्यक्ष पुली श्रीकांत थे। उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी को सोनू सूद को प्रेरणा के रूप में लेने और दूसरों की मदद करने के लिए कहा।