उत्तराखंड पर विदेशी मंत्रियों की सहानुभूति
520 मेंगावाट का तपोवन धौली गंगा पर विष्णुघाट हाईड्रो 13 मेंगावाट का ऋषिगंगा, बुरी तरह से तबाह हो गया है।

उत्तराखंड के चमौली जिले में रविवार को ग्लेशियर टूटने से महा तबाही का मंजर छा गया। 520 मेंगावाट का तपोवन धौली गंगा पर विष्णुघाट हाईड्रो 13 मेंगावाट का ऋषिगंगा, बुरी तरह से तबाह हो गया है। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मरने की खबर आई है। 170 लोग अब तक लापता होने की संभावना बताई जा रही है। एन.डी. आर. एफ और एस. डी. आर. एफ. की टीम इस बिपदा में लोगों की तलाश में लगातार जुटी हुई है। उत्तराखंड में आई इस आपदा को देखकर भारत के नेता के साथ-साथ बिदेश के पी. एम. ने भी अपने देश के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अमेरिकी बिभाग ने ट्वीट कर कहा है- पीडितों के साथ जो हुआ उस पर बेहद दुख है। हम इस दुख की घडी में मृतकों के स्वजनों और मित्रों के साथ हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और ऑस्ट्रेलिया के पी.एम समेत कई अन्य लोगों ने ट्विट कर लिखा है- मेरी संवेदना भारत के लोगों और उत्तराखंड के बचाव कर्मियों के साथ है, जो ग्लेशियर के टूटने से आई विपदा का मुकाबला कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट मॉरीसन ने लिखा है- भारत के साथ हम खङे हैं, हमारा समर्थन और हमारी सहानुभूति भारत के साथ है। वहीं संयुक्तराष्ट्र के महासचिव प्रवक्ता के मुताबिक उत्तराखंड के बाढ से लोगों की जान और नुकसान पर भारी दुख प्रकट करते हुए कहा है- उनके प्रयासों में योगदान देने के लिए तैयार हैं। जापान के राजदूत संतोषी सुजूकी ने भी हादसे के लिए दुख जताया है, त्रासदी में गायब लोगों की मिलने की भी कामना की है।