कोरोना महामारी के चलते लिया यह फैसला

23 जून को नहीं होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव
 | 
कोरोना महामारी के चलते लिया यह फैसला
          राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में पार्टी ने अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया था। 
               बैठक में २३ जून को अध्यक्ष के पद का चुनाव करने का फैसला किया गया था, हालांकि महामारी के चलते इसे एक बार फिर टाल दिया गया है। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में देश में कोरोना के व्यापक प्रसार को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा हाल ही में हुए चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव नतीजों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी विचार किया गया और आगे की रणनीति तय की गई।