दिल्ली - NCR में मौसम बदल सकता है करवट, बारिश की संभावना

सोमवार की सुबह दिल्ली में बादलों की सौगात लाई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली सहित आसपास के राज्यों के कुछ इलाकों में सोमवार को हल्की से मध्यम तेज़ बारिश हो सकती है। बारिश के बाद कुछ राज्यों में गर्मी थोड़ी कम हो सकती है। इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार और रविवार को तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुई थी। इन दोनों दिन मौसम बड़ी तेज़ी से बदला था।
दिल्ली-NCR में रविवार की रात में आसमान में गरज-चमक रही और हल्की बूंदाबादी होती रही। राजधानी में सोमवार की सुबह 9 बजे के आसपास 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। IMD के मुताबिक, दिल्ली के अलावा हरियाणा, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, गढ़मुक्तेशवर, अमरोहा, हापुड़, मोदीनगर, आगरा, टुंडला और फिरोज़ाबाद में बारिश हो सकती है।