फिर खतरे के निशान को पार कर गई यमुना, एक बार दोबारा डूब जाएगी दिल्ली ?
जुलाई में यमुना ने खतरे के निशान को पार कर दिल्ली में सैलाब ला दिया था. अब एक बार फिर से अगस्त में यमुना खतरे के निशान के पार बह रही है. जिसके बाद दोबारा से बाढ़ की आशंका जताई जा रही है.
Aug 16, 2023, 19:00 IST
| 
दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नदी के किनारे कुछ स्थानों पर निचले स्तर की बाढ़ आ सकती है, लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है। इससे पहले सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर प्रवाह दर सुबह 9 बजे बढ़कर 75,000 क्यूसेक हो गई, जो 26 जुलाई के बाद सबसे अधिक रही.
मध्य जुलाई में राजधानी और पहाड़ों पर भारी वर्षा के कारण दिल्ली को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा। 13 जुलाई को यमुना नदी रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गई थी, जिससे पिछले रिकॉर्ड भी टूट गए थे। बीते कई सालों की तुलना में शहर में अधिक अंदर तक बाढ़ का पानी घुस आया था। बाढ़ग्रस्त इलाकों से 27000 से अधिक लोगों को निकाला गया। संपत्ति, कारोबार और कमाई के मामले में करोड़ों रुपये तक का नुकसान हुआ है.